यह देखि धतूरे के पात चवात

ye dekhi dhature ke pat chawat

रसखान

रसखान

यह देखि धतूरे के पात चवात

रसखान

और अधिकरसखान

    यह देखि धतूरे के पात चवात गात सो धूलि लगावत है।

    चहुँ ओर जटा अटकै लटके फनि सो कफनी फहरावत हैं॥

    रसखानि जेई चितवै चित दै तिनके दुखदुंद भजावत हैं।

    गज खाल कमालकी माल विसाल सो गाल वजावत आवत है॥

    रसखान शिव की स्तुति करते हुए कहते हैं कि यह देखो शिव धतूरे के पत्ते चबाते हैं तथा शरीर में धूलि लगाते हैं। उनकी जटाएँ चारों और बिखर कर लटक रही हैं। उनके गले में पड़ा हुआ सर्प साधु-वस्त्र के समान दिखाई दे रहा है। रसखान कहते हैं कि जो मन लगाकर शिव की इस मूर्ति को देखते हैं, शिव उनके दु:खों को नष्ट करते हैं। वे गज की खाल ओढ़े, कपालों की माला पहने हुए गाल बजाते हुए आते हैं।

    स्रोत :
    • पुस्तक : रसखान ग्रंथावली सटीक (पृष्ठ 318)
    • रचनाकार : प्रो. देशराजसिंह भाटी
    • प्रकाशन : अशोक प्रकाशन
    • संस्करण : 1966

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए