वैदिक आर्यो ने गेहूँ पैदा करना बाद में शुरू किया, पहले सोमरस खोज लिया—रोटी बाद में देखी जाएगी, दारू का इंतज़ाम पहले कर लो। सामवेद में साठ-पैंसठ श्लोक सोम की स्तुति में कहे गए हैं। ऐसी-ऐसी बातें कही गई हैं—हे सोम, तू मेरी स्नायुओं में प्रवेश करके मुझे शक्तिशाली बना। मैं दोनों हथेलियों के बीच पृथ्वी को मसल दूँ। मालूम होता है, ऋषि को ज़्यादा चढ़ गई होगी।