हमारे यहाँ जादू-टोनेवाले हैं, जो मंत्र पढ़कर 'मूठ' फेंकते हैं। इसे 'मूठ मारना' कहते हैं। मुट्ठी-भर चने टोनिया फेंकता है। बंबई से तो चने जाकर छर्रें की तरह कलकत्ता में यजमान के दुश्मन को लगते हैं। ये जादुई मिसाइल हैं, जो न रडार पर दिखते हैं और न रोके जा सकते हैं।