बलात्कार कई रूपों में होता है। हम सिर्फ़ उसे बलात्कार मानते हैं, जिसे छुरा दिखाकर किया जाता है और बाद में हत्या कर दी जाती है या उसे बलात्कार मानते हैं, जिसकी रिपोर्ट पुलिस में होती है। मगर ऐसे बलात्कार असंख्य होते हैं, जिनमें न छुरा दिखाया जाता है, न गला घोंटा जाता, न पुलिस में रिपोर्ट होती है।