रचनाकार
कुल: 1519
नोरि नरसिंह शास्त्री
- जन्म : गुंटूर
तेलुगु कवि-नाटककार और उपन्यासकार। रचनाओं में प्राचीन भारतीय संस्कृति की झलक के लिए उल्लेखनीय।
नित्यानंद महापात्र
सुपरिचित ओड़िया कवि-उपन्यासकार-संपादक और राजनेता। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
नित्यानंद गायेन
- जन्म : दक्षिण चौबीस परगना
सुपरिचित कवि-लेखक और पत्रकार। 'अपने हिस्से का प्रेम', 'तुम्हारा कवि' और 'इस तरह ढह जाता है एक देश' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।
निर्मला गर्ग
- जन्म : दरभंगा
- निवास : ग़ाज़ियाबाद
नवें दशक की कवयित्री। जनवादी संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय।
निर्मल वर्मा
समादृत उपन्यासकार-कथाकार और निबंधकार। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
निरंजन श्रोत्रिय
- जन्म : उज्जैन
- निवास : मध्य प्रदेश
सुपरिचित कवि-लेखक और 'समावर्तन' पत्रिका के संपादक।
निरंजन भगत
गुजराती एवं अँग्रेज़ी भाषा के सुप्रतिष्ठित कवि, समालोचक और टिप्पणीकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
निपट निरंजन
नाथ परंपरा के कवि। चर्पटनाथ के शिष्य। असार संसार में लिप्त जीवों की त्रासदी के सजीव वर्णन के लिए स्मरणीय।
नीलमणि फूकन
असमिया के समादृत कवि-लेखक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
नीलबीर शर्मा शास्त्री
मणिपुरी कथाकार-कवि-अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
नीलकंठ दास
‘उत्कलगुरु’ के रूप में सुप्रसिद्ध ओड़िया कवि, समाज-सुधारक और राजनेता। इतिवृत्तात्मक दीर्घ कविताओं के लिए उल्लेखनीय।
- जन्म : छपरा
नई पीढ़ी के कवि। 'इस कविता में प्रेमिका भी आनी थी' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
निदा फ़ाज़ली
हिंदी-उर्दू के समादृत कवि-गद्यकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।
नीलेश रघुवंशी
नवें दशक की महत्त्वपूर्ण कवयित्री। ‘एक क़स्बे के नोट्स’ शीर्षक उपन्यास के लिए उल्लेखनीय। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित
नीलाक्षी सिंह
- जन्म : हाजीपुर
सुपरिचित कथाकार। कहानी-संग्रह 'परिंदों का इंतज़ार सा कुछ' के लिए चर्चित।
नीलाभ अश्क
आठवें दशक के कवि-लेखक और संपादक। संस्मरण-लेखन और अनुवाद-कार्य के लिए भी उल्लेखनीय।
नायनि सुब्बाराव
सुपरिचित तेलुगु कवि और स्वतंत्रता-सेनानी। लेखिका नायनी कृष्णकुमारी के पिता।
नवनीतलाल चौबे
भारतेंदु युगीन कवि। पुरानी परिपाटी के लेखन में सक्रिय होने के साथ-साथ भाषा की नवीन गति के प्रवर्तन में भी भागीदार।
नवनीत पांडे
- जन्म : चूरू
हिंदी और राजस्थानी में निरतंर सृजन। कई पुस्तकें प्रकाशित। 'जब भी देह होती हूँ' नवीनतम कविता-संग्रह।
नवेंदु महर्षि
दलित-संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय कवि-कथाकार।
नवारुण भट्टाचार्य
बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार और कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
नाथूराम शर्मा 'शंकर'
आधुनिक खड़ी बोली के प्रारंभिक कवियों में से एक। बहुभाषी। 'गर्भरंडा रहस्य' नामक कृति से चर्चित।
नरसिंह देव जम्वाल
- जन्म : जम्मू
डोगरी के सुपरिचित कवि-लेखक। चित्रकार और शिल्पी के रूप में भी योगदान। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
नरोत्तमदास
- जन्म : सीतापुर
कृष्ण-भक्त कवि। सरस और हृदयग्राहिणी रचना ‘सुदामा चरित’ प्रसिद्धि का आधार-ग्रंथ।
नरेश सक्सेना
सातवें दशक के कवि। कहन में संक्षिप्तता, स्मृति और कविता-पाठ के लिए उल्लेखनीय।
नरेंद्र शर्मा
- जन्म : जहाँगीरपुर
- निवास : मुंबई
- निधन : मुंबई
सुविख्यात कवि-गीतकार और संपादक। सिनेमा के लिए लिखे गए गीतों के लिए भी चर्चित।