दिल्ली के रचनाकार
कुल: 30
अनुराधा शर्मा
- जन्म : दिल्ली
नई पीढ़ी की लेखिका। कविता-गद्य-अनुवाद-संपादन के क्षेत्र में सक्रिय। 'हिन्दवी' की प्रबंध संपादक।
गरिमा श्रीवास्तव
कथाकार, आलोचक और शिक्षाविद्। समकालीन स्त्री-लेखन में महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर।
भक्तिकालीन निर्गुण मत की स्त्री संत। 'बावरी संप्रदाय' की संस्थापिका।
दिविक रमेश
सुपरिचित कवि-लेखक। बाल-साहित्य में योगदान के लिए भी उल्लेखनीय।
अंकुर मिश्र
असमय दिवंगत कवि। हिंदी और अँग्रेज़ी में लिखी कविताओं का एक संग्रह 'उड़ान' शीर्षक से मरणोपरांत प्रकाशित।
बिहारिनिदेव
रसिक और संगीत प्रेमी भक्त कवि। 'हरिदासी संप्रदाय' से संबद्ध।
जयप्रकाश लीलवान
- जन्म : दिल्ली
- निवास : इंद्रापुरम
- निधन : इंद्रापुरम
सुपरिचित कवि। दलित-संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय।
निदा फ़ाज़ली
हिंदी-उर्दू के समादृत कवि-गद्यकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
राहुल द्विवेदी
- जन्म : दिल्ली
सुपरिचित कवि। 'मैं, तुम और ईश्वर' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
शकुंत माथुर
अज्ञेय द्वारा संपादित ‘दूसरा सप्तक’ की कवयित्री। प्रसिद्ध कवि गिरिजा कुमार माथुर की जीवन-संगिनी।
शिवमंगल सिद्धांतकर
हिंदी की वामधारा के महत्त्वपूर्ण कवि-लेखक। पंद्रह से अधिक कविता-संग्रह प्रकाशित।
तारा पांडे
छायावाद युग की कवयित्री। पद्य, गद्य-काव्य और कथा विधा में दर्जनाधिक कृतियों का सृजन।
विनय विश्वास
कविता और आलोचना विधा में सक्रिय। कवि-सम्मेलनों में भी आवाजाही।
योगिता यादव
- जन्म : नई दिल्ली
सुपरिचित कथाकार-पत्रकार। भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।