काल महासिल साहु का

kal mahasil sahu ka

पलटू

पलटू

काल महासिल साहु का

पलटू

और अधिकपलटू

    काल महासिल साहु का सिर पर पहुँचा आय॥

    सिर पर पहुँचा आय उजुर कछु एकौ नाहीं।

    पहुँचा धै अगुआय लिहे धरि मारत जाही॥

    मार परे भा चेत लगा तब करन बिचारा।

    मूरख के परसंग बैठि कै बात बिगारा॥

    चलै एकौ जोर बहाना काको लेवै।

    नहीं ब्याज नहिं मूर साहु को का लै देवै॥

    पलटू वादा टरि गया पूँजी गई वराय।

    काल महासिल साहु का सिर पर पहुँचा आय॥

    प्रकृति रूपी साहू की तहसीलदार मृत्यु है, वह आकर सिर पर पहुँच गई। उसके सामने कोई बहाना, प्रार्थना चलने वाला नहीं है। मौत पहुँची और प्राणी को पकड़ लिया और आगे मारते हुए ले चली। जब मौत की मार पड़ी, चलने का समय आया, तब मनुष्य को होश और पश्चाताप हुआ और विचार करने लगा कि मैं जीवनपर्यंत मूल के बीच में बैठकर अपना कल्याण करने का समय व्यर्थ खो दिया। अब समय बीत गया है। मौत से अपना ज़ोर चलने वाला नहीं है। बहाना भी किसका लिया जाए। मूल धन ही नहीं बचा है, तो ब्याज कैसे दिया जाय—विवेक ही खो गया, तो कल्याण कहाँ से हो? अब प्रसन्नतापूर्वक प्रकृति को शरीर कैसे लौटाया जाय? पलटू साहेब कहते हैं कि मूल पूंजी खो जाने से ब्याज सहित धन लौटाने की प्रतिज्ञा टल गई—विवेक द्वारा आत्मकल्याण करके प्रसन्नता पूर्वक प्रकृति को शरीर लौटने की बात खटाई में पड़ गई। प्रकृति का तहसीलदार सिपाही काल सिर पर धमका।

    स्रोत :
    • पुस्तक : पलटू साहेब की बानी (पृष्ठ 47)
    • संपादक : अभिलाषा दास
    • रचनाकार : पलटू
    • प्रकाशन : कबीर आश्रम, कबीर नगर, इलाहाबाद
    • संस्करण : 2012

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए