देव (एनसीईआरटी)

hansi ki chot, sapna, darbar

देव

देव

देव (एनसीईआरटी)

देव

और अधिकदेव

    हँसी की चोट, सपना, दरबार

    साँसनि ही सौं समीर गयो अरु, आँसुन ही सब नीर गयो ढरि।

    तेज गयो गुन लै अपनो, अरु भूमि गई तन की तनुता करि॥

    'देव' जियै मिलिबेही की आस कि, आसहू पास अकास रह्यो भरि,

    जा दिन तै मुख फेरि हरै हँसि, हेरि हियो जु लियो हरि जू हरि॥

    सपना

    झहरि-झहरि झीनी बूँद हैं परति मानो,

    घहरि-घहरि घटा घेरी है गगन में।

    आनि कह्यो स्याम मो सौं 'चलौ झूलिबे को आज'

    फूली समानी भई ऐसी हौं मगन मैं॥

    चाहत उठ्योई उठि गई सो निगोड़ी नींद,

    सोए गए भाग मेरे जानि वा जगन में।

    आँख खोलि देखौं तौ घन हैं, घनश्याम,

    वेई छाई बूँदैं मेरे आँसु ह्वै दृगन में॥

    दरबार

    साहिब अंध, मुसाहिब मूक, सभा बहिरी, रंग रीझ को माच्यो।

    भूल्यो तहाँ भटक्यो घट औघट बूढ़िबे को काहू कर्म बाच्यो॥

    भेष सुझयो, कह्यो समझयो न, बतायो सुन्यो न, कहा रुचि राच्यो।

    'देव' तहाँ निबरे नट की बिगरी मति को सगरी निसि नाच्यो॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : अंतराल (भाग-1) (पृष्ठ 121)
    • रचनाकार : देव
    • प्रकाशन : एन.सी. ई.आर.टी
    • संस्करण : 2022

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए