Font by Mehr Nastaliq Web

सजाए रखो

sajaye rakho

निकोलाई रेरिख

निकोलाई रेरिख

सजाए रखो

निकोलाई रेरिख

और अधिकनिकोलाई रेरिख

    बालक, चीज़ों की प्रति सावधान रहना!

    यह प्रायः ही होता है

    जिस चीज़ के हम मालिक होते हैं

    भरी होती है वह दुर्भावना और कुत्सित विचारों से,

    विद्रोहों से अधिक ख़तरनाक होती है वह।

    वर्षों हम अपने साथ रखते हैं एक दुष्ट व्यक्ति को,

    हमें यह मालूम नहीं होता कि

    वह हमारा दुश्मन है।

    संपत्ति के आलोक में

    छोटा-सा चाक़ू भी हमारा दुश्मन होता है।

    दुश्मन होती है लाठी,

    विद्रोह कर बैठते हैं दीए, बेंच और बाड़।

    पुस्तकें चली जाती हैं पता नहीं कहाँ।

    अत्यंत शांत चीज़ें

    विद्रोह कर बैठती हैं कभी-कभी,

    असंभव है उनसे बच निकलना।

    प्राणांतक प्रतिशोध की आग में

    जलते रहते हो तुम कई-कई वर्ष,

    और सोच और ऊब के क्षणों में

    स्नेह करते हो तुम अपने शत्रुओं से।

    मनुष्य से यदि कोई बच निकलने से सफल भी रहा हो

    शक्तिहीन पड़ जाता है वह चीज़ों के सामने।

    विविध रंगों में चमकने लगती हैं तुम्हारी सब चीज़ें।

    अपने जीवन को तुम

    भली चीज़ों से ही

    सजाए रखो!

    स्रोत :
    • पुस्तक : निकोलाई रेरिख की कविताएँ (पृष्ठ 50)
    • रचनाकार : निकोलाई रेरिख
    • प्रकाशन : रेरिख अध्ययन परिषद, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1995

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY