बुद्ध नया साल मना रहे हैं

buddh naya saal mana rahe hain

मनोज मल्हार

मनोज मल्हार

बुद्ध नया साल मना रहे हैं

मनोज मल्हार

और अधिकमनोज मल्हार

    नारियल के झालरदार के पत्तों के पार

    गोल मटोल भरपूर खिली चाँदनी

    छितराई चाँदनी में उड़ाने भरते पक्षीगण

    बदल रहे आशियाना

    इस डाल से उस डाल

    इस वृक्ष से उस वृक्ष

    चाँद रोशनी में रहस्यमय विस्तार लिए

    घास के मैदान

    परियाँ नाच रही

    कोहरे के पार

    कोई नहीं यहाँ

    जबकि नया वर्ष आने को है!

    सिर्फ़ सन्नाटा

    ओस की बूँदें

    और बुद्ध की ख़ामोश बुत।

    कोई चबूतरे पर

    मोमबत्तियाँ जला गया है

    किसी के लेटने के निशाँ शेष।

    उनके चेहरे पर

    अँधेरा खिंचा,लगा

    प्रस्तर चूर्ण गिरे हैं

    हिल गई हैं रूप रंग रेखाएँ

    ज्यों तनाव भरे चेहरे पर स्मित आए...

    ...और जादू में लिपटी आवाज—

    ‘बुद्धं शरणम गच्छामि’

    ‘अप्प दीपो भवः’ का घोष

    हारमोनियम की लहरियाँ

    सितार की तान...

    अचानक आसमान में

    रंगीनियाँ बिखर पड़ी हैं...

    हँस पड़े बुद्ध हो आश्वस्त

    ज्ञान आतंरिक अनुभूति से मिल गया हो मानो।

    जश्न की आवाज़ें लगीं!

    लो! नया साल शुरू हुआ अब...

    एकदम से शोर मचाने लगे पक्षीगण

    झूम रहे नारियल के झालरदार पत्ते।

    ऊपर खिली भरी पुरी स्वप्निल-सी चाँदनी।

    शाँति और प्रेम फैलता जा रहा।

    कुछ नहीं है

    बुद्ध नया साल मना रहे हैं

    सिर्फ़ मैं देख रहा हूँ

    वे मुस्कुरा रहे हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनोज मल्हार
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए