Font by Mehr Nastaliq Web

शीशे के पार

shishe ke paar

ध्रुव हर्ष

ध्रुव हर्ष

शीशे के पार

ध्रुव हर्ष

और अधिकध्रुव हर्ष

    एक अलग दुनिया दिखती है

    शीशे के पार

    जिसमें ख़ुद का बिंब नहीं बनता

    एकदम ट्राँसपेरेंट

    दरअसल महलों में रहने वाले

    डरते हैं यथार्थ से

    इन्हें छिपाते हैं महलों के बड़े शीशे

    उन्हें डर है

    वो खरोंच दें

    इनके यथार्थ को

    भूखे प्यासे जो तपते हैं

    धूप में पूरे दिन

    या रस्सी से लटककर

    बना रहे हैं कोई दूसरा महल

    जहाँ उनके पैर कभी नहीं पड़ने वाले!

    स्रोत :
    • रचनाकार : ध्रुव हर्ष
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY