Font by Mehr Nastaliq Web

शहरज़ाद

“shaharzad”

अनुवाद : शायक आलोक

रिचर्ड साइकेन

रिचर्ड साइकेन

शहरज़ाद

रिचर्ड साइकेन

और अधिकरिचर्ड साइकेन

    मुझे उस स्वप्न के बारे में बताओ, जिसमें हम झील से देहों को बाहर निकालते हैं और उन्हें फिर से गर्म कपड़े पहनाते हैं। बताओ कि रात बहुत जा चुकी थी और किसी को नींद नहीं आ रही थी। घोड़े दौड़ रहे थे, कुछ इस तरह कि भूल गए थे कि वे घोड़े हैं। यह किसी पेड़ की तरह नहीं है; जिसकी जड़ों को कहीं न कहीं जाकर ख़त्म होना ही पड़ता है; यह तो किसी पुलिसकर्मी के रेडियो पर बजते हुए गीत की तरह है। 

    बताओ कि हमने क़ालीन समेटकर एक ओर रख दिया था ताकि नाच सकें और वे दिन इतने लाल थे कि मानो रोशनी ख़ुद लालिमा लिए उठी हो। हर बार जब हमने एक-दूसरे को चूमा; एक और सेब हमारे सामने आ गया, जिसे काटकर टुकड़ों में बाँटना था।

    खिड़की के शीशे से छनकर आती रोशनी को देखो। इसका मतलब है कि दुपहर है। इसका मतलब है कि हमें कोई सांत्वना नहीं मिल सकती। मुझे बताओ कि यह सब और प्रेम भी—किस तरह हमें नष्ट कर देगा। यह हमारी देह, जो प्रकाश से भरी हुई है, जो उसके वशीभूत है। यह भी कहो कि हम कभी इसके अभ्यस्त नहीं होंगे कि हर बार यह हमें उतना ही विस्मित करेगा, उतना ही असुरक्षित, उतना ही जीवित छोड़ जाएगा।
    स्रोत :
    • रचनाकार : रिचर्ड साइकेन
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए अनुवादक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY