Font by Mehr Nastaliq Web

सारे क़ानून पुरुषों ने ही बनाए हैं

sare qanun purushon ne hi banaye hain

सुमन शेखर

सुमन शेखर

सारे क़ानून पुरुषों ने ही बनाए हैं

सुमन शेखर

और अधिकसुमन शेखर

    खो दिया है मैंने अपना सब कुछ, लेकिन

    तुम्हारे चेहरे पर हैरानी का कोई वजूद नहीं!

    कोई आँसू नहीं, कोई दुःख नहीं

    कोई पछतावा, ग्लानि नहीं!

    मेरे प्रति क्या कभी प्रेम, करुणा और समझ नहीं बनेगा भी!

    शायद आने वाले समय के लिए बचा रखा हो!

    हमारा सारा बीता हुआ कल तुमने ‘मृत’ सा गौण रखा

    आने वाले कल भी तुम यही दोगे, जानती हूँ

    सारे क़ानून पुरुषों ने ही तो बनाए हैं

    मुझसे निकला अंश इतना घिनौना होगा,

    सोचकर भी घिन्न आती है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुमन शेखर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY