Font by Mehr Nastaliq Web

सैलाब

sailab

राजेश राजभर

अन्य

अन्य

और अधिकराजेश राजभर

    घटा घनघोर बरसते बादल,

    चारों ओर है—जल ही जल...!

    भरे उफनते नदी, नहर

    चारों ओर है—जल ही जल...!

    बाढ़ ग्रस्त अब गाँव हमारा

    अस्थिर होती जीवन धारा,

    जानमाल की हानि भयंकर

    काम ना आए कोई छल बल,

    चारों ओर है—जल ही जल...!

    डूब गए सब ताल तलैया

    बीच भंवर में अटकी नैया,

    नदी उतरती गाँव गली में

    चिंतित मन-मची हलचल,

    चारों ओर है—जल ही जल...!

    टूटी राह कठिन अब चलना

    दूभर होता मिलना-जुलना,

    हरियाली सब लील गया जल

    ज़ोर-ज़ोर से बोलय पीपल,

    चारों ओर है—जल ही जल...!

    पशु-पक्षी सब तीतर-बितर है

    मानवता ना इधर-उधर है,

    भूख से लथपथ खड़ी जीविका

    अंधकार मय लगता कल,

    चारों ओर है—जल ही जल...!

    स्रोत :
    • रचनाकार : राजेश राजभर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY