Font by Mehr Nastaliq Web

सब ठीक हो जाएगा

sab theek ho jayega

अनुवाद : रीनू तलवाड़

डेरेक महोन

डेरेक महोन

सब ठीक हो जाएगा

डेरेक महोन

और अधिकडेरेक महोन

    कैसे मैं ख़ुश होऊँ

    देखते हुए

    छँटना बादलों का

    शयनागार की खिड़की के पार

    साथ ही छत पर उभरे ज्वार के प्रतिबिंब

    मृत्यु तो होगी ही, मृत्यु तो होगी ही,

    मगर यह सोचने की अभी आवश्यकता नहीं।

    कविताएँ हाथ से बिन बुलाए बहती हैं

    और सजग हृदय उनका अदृश्य उद्गम है।

    सब कुछ के बावजूद सूरज निकलता है

    और दूर बसे शहर सुंदर और चमकते लगते हैं।

    मैं यहाँ धूप की धूम में लेटा

    देख रहा हूँ फूटते दिन और उड़ते बादलों को

    सब ठीक हो जाएगा।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : डेरेक महोन

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY