Font by Mehr Nastaliq Web

रहने दे

rahne de

ऐश्वर्या तिवारी

और अधिकऐश्वर्या तिवारी

    अपनी यादों का काफ़िला रहने दे

    मेरे संग ये सिलसिला रहने दे

    तू जा जिस तरफ़ मर्ज़ी है तेरी

    मुझे तू अपना रास्ता रहने दे

    सूरज की तलब नहीं मुझे

    ना ही है रोशनी की भूख

    मेरी छोटी-सी दुनिया में

    जुगनू और दिया रहने दे

    थक कर आएँगे लोग

    जो सफ़र दर सफ़र पर हैं

    पेड़ को बचाए रख

    बहता ये दरिया रहने दे

    कितना दोहराऊँ ख़ुदा

    वही क़िस्सा वही किरदार

    मन ऊब चुका है मेरा

    अब ये दास्तां रहने दे

    ले ये अपने बोसे रख

    जिस्म के रख निशाँ सभी

    हम दोनों के बीच में बस

    इक रूह का रिश्ता रहने दे

    मुझको भी दुनिया वालों में

    रख दिया लपेट कर

    इसमें-उसमें फ़रक तो कर

    कुछ दायरा रहने दे

    स्रोत :
    • रचनाकार : ऐश्वर्या तिवारी
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY