Font by Mehr Nastaliq Web

प्रभु, तुम क्या करोगे, जब मैं मर जाऊँगा?

prabhu, tum kya karoge, jab main mar jaunga?

अनुवाद : नेहल शाह

रेनर मरिया रिल्के

रेनर मरिया रिल्के

प्रभु, तुम क्या करोगे, जब मैं मर जाऊँगा?

रेनर मरिया रिल्के

और अधिकरेनर मरिया रिल्के

    प्रभु, तुम क्या करोगे, जब मैं मर जाऊँगा?

    मैं तुम्हारा पात्र हूँ (जब मैं ढलक जाऊँगा?)

    मैं तुम्हारा पान हूँ (जब गरल हो जाऊँगा?)

    मैं तुम्हारा वस्त्र, तुम्हारी कारीगरी।

    मेरे बिन तुम्हारे पास और क्या वजह होगी?

    मेरे बिन तुम्हारा क्या घर,

    जहाँ राह देखें तुम्हारी प्रेम भरे शब्द?

    मैं हूँ मख़मली सैंडल जो तुम्हारे पैरों से गिर रही।

    मैं ही वह आवरण जो तुम्हारे कंधे से सरक रहा।

    तुम्हारी दृष्टि,

    जो अभी, जँचती है मेरे गालों पर

    ढूँढ़ेगी मुझे हर समय

    और बीती हुई साँझ में

    रुका करेगी ख़ाली समुद्र पर

    अनजान पत्थरों के बीच।

    मैं परेशान हो जाता हूँ

    यह सोचकर

    कि क्या करोगे तुम?

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : रेनर मरिया रिल्के

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY