Font by Mehr Nastaliq Web

फूलों को पागलपन में बदलना

phulon ko pagalpan mein badalna

अनुवाद : सरिता शर्मा

एलिस वॉकर

एलिस वॉकर

फूलों को पागलपन में बदलना

एलिस वॉकर

और अधिकएलिस वॉकर

    हमारे जो पूर्वज मर गए और तेल बन गए

    हमारी तरफ़ देखे बिना—

    युगों पहले,

    हम हमेशा उन्हीं के हैं।

    तुम्हारे लिए और मेरे लिए भी

    आवाज़ उठाते हुए, फाँसी पर लटके हुए, रोते हुए।

    यह हमारा दु:ख है

    भारी, निर्मम,

    हमें भटकाता हुआ

    हालाँकि, प्रतिरोधी है वह,

    चीज़ों की सड़ी और वीभत्स

    तह के प्रति :

    हमारा दु:ख

    हमें घर ले जाता है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : एलिस वॉकर

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY