Font by Mehr Nastaliq Web

प्रार्थना

pararthna

फ़्रांसिस्को हाविए एलेक्रॉन

और अधिकफ़्रांसिस्को हाविए एलेक्रॉन

    मैं ऐसा भगवान चाहता हूँ

    जो जुर्म में मेरा साथी हो

    जो बदनाम घरों में

    रातें बिताता हो

    और शनिवार को

    देर से उठता हो

    ऐसा भगवान

    जो गलियों में

    सीटियाँ बजाता घूमता हो

    और काँप जाता हो

    प्रेमिका के होंठों के सामने

    ऐसा भगवान

    जो सिनेमाघरों के प्रवेशद्वार पर

    लाइन में लग कर

    प्रतीक्षा करता हो

    और जिसको पसंद हो

    कैफ़े-ओ-ले पीना

    ऐसा भगवान

    जो टीबी से

    ख़ून थूकता हो

    और जिसके पास

    बस के किराए भर भी

    पैसे हों

    ऐसा भगवान

    जो किसी विरोध-रैली में

    पुलिसवाले द्वारा

    मोटे डंडे से मार कर

    बेहोश कर दिया गया हो

    ऐसा भगवान

    जो यातना के लिए लाए गए

    गर्म और लाल

    बिजली के नंगे तार के सामने

    डर कर पेशाब कर दे

    ऐसा भगवान

    जिसको आख़िरी हड्डी तक

    प्रताड़ित किया गया हो

    और जो दर्द से तड़प कर

    हवा में दाँत पीसने लगता हो

    ऐसा भगवान

    जो बेरोज़गार हो

    जो धरना देता हो

    जो भूखा हो

    जो फ़रार हो

    जो निर्वासित हो

    जो आपे से बाहर हो रहा हो

    ऐसा भगवान

    जो जेल के भीतर

    तड़पता हो

    चीज़ों और व्यवस्था में बदलाव के लिए

    मुझे एक

    भगवान सरीखा

    भगवान चाहिए।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : फ़्रांसिस्को हाविए एलेक्रॉन

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY