Font by Mehr Nastaliq Web

पढ़े लिखे या अनपढ़

paDhe likhe ya anpaDh

सूर्य प्रकाश शर्मा

सूर्य प्रकाश शर्मा

पढ़े लिखे या अनपढ़

सूर्य प्रकाश शर्मा

और अधिकसूर्य प्रकाश शर्मा

    उन अनपढ़ लोगों ने

    पेड़ों को ना काटने के लिए

    अनगिनत कहानियाँ बनाईं।

    उन्होंने पीपल, बरगद, तुलसी आदि को

    जोड़ दिया धर्म से

    ताकि उन्हें काटने की बजाए

    लोग उन्हें पूजें।

    उन्होंने पशुओं-पक्षियों को

    जोड़ दिया किसी ना किसी देवता से,

    ताकि उन्हें मारने से पहले

    लोगों को याद सके

    कि ये तो किसी देवता के वाहन हैं।

    उन्होंने नदियों को माँ माना

    ताकि लोग उन्हें

    अपनी ख़ुद की माँ मानकर

    सम्मान दें।

    उन्होंने, पर्यावरण को—

    नुकसान पहुँचाने वाले हर रास्ते को

    बंद कर दिया।

    आज उन अनपढ़ लोगों के द्वारा

    कही गई वो सभी बातें

    अंधविश्वास लगती हैं

    आज के पढ़े-लिखे लोगों को।

    इतना पढ़ने के बाद

    वे नहीं मानते

    उन मनगढ़ंत कहानियों को।

    और बेधड़क काटते हैं वृक्ष

    मारते हैं पशु-पक्षी

    प्रदूषित करते हैं नदी

    और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते हैं।

    इस क्रम में एक प्रश्न बार-बार मन में उठता है,

    कि पहले के अनपढ़ लोग

    अधिक पढ़े हुए थे

    या आज के पढ़े-लिखे लोग

    अधिक अनपढ़ हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सूर्य प्रकाश शर्मा
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY