Font by Mehr Nastaliq Web

उत्तरजीवी

uttarjivi

अनुवाद : सरिता शर्मा

तादेऊष रूज़ेविच

तादेऊष रूज़ेविच

उत्तरजीवी

तादेऊष रूज़ेविच

और अधिकतादेऊष रूज़ेविच

    चौबीस साल का हूँ मैं

    क़त्ल के लिए ले जाया गया

    मैं बच गया।

    खोखले पर्यायवाची हैं ये शब्द:

    आदमी और जानवर

    प्यार और नफ़रत

    दोस्त और दुश्मन

    अँधेरा और उजाला।

    एक ही तरीक़ा है आदमियों और जानवरों का वध करने का

    मैंने देखे हैं :

    कटे हुए आदमियों से भरे ट्रक

    जिन्हें सहेज कर नहीं रखा जाएगा।

    विचार शब्द मात्र हैं :

    सदगुण और अपराध

    सच और झूठ

    सौंदर्य और बदसूरती

    साहस और कायरता।

    सदाचार और अपराध समान तुलते हैं

    मैंने इसे देखा है:

    एक आदमी में जो एक साथ था

    अपराधी और सदाचारी।

    किसी शिक्षक और गुरु की तलाश है मुझे

    लौटा दे जो मेरी देखने, सुनने और बोलने की क्षमता

    फिर से रख दे नाम वस्तुओं और विचारों के

    अलग कर दे प्रकाश को अंधकार से।

    चौबीस साल का हूँ मैं

    क़त्ल के लिए ले जाया गया

    मैं बच गया।

    स्रोत :
    • पुस्तक : विश्व की श्रेष्ठ कविताएँ (पृष्ठ 82)
    • रचनाकार : तादेऊष रूज़ेविच
    • प्रकाशन : इंडिया टेलिंग
    • संस्करण : 2020

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY