Font by Mehr Nastaliq Web

मेरी प्रियतमा का दमकता सौंदर्य

meri priyatma ka damakta saundarya

अनुवाद : सरिता शर्मा

मार्टिन कार्टर

मार्टिन कार्टर

मेरी प्रियतमा का दमकता सौंदर्य

मार्टिन कार्टर

और अधिकमार्टिन कार्टर

    अगर मैं चाहता

    रात के चित्र बना सकता था मैं

    विपुल जलराशि के ऊपर सितारों और

    सितारों के नीचे फैली हुई जलराशि का नक़्शा

    मेरी प्रियतमा का सौंदर्य

    अँधेरे में सुबह की किरण लाने वाले पुष्प-सा।

    हाँ, अगर मैं चाहता

    मैं अभी बंद कर लेता अपनी आँखें

    और ले आता इन चीज़ों को दिमाग़ में ज़िंदगी की तरह।

    मगर समय बदल गया है।

    और जिस ओर भी मुड़ कर देखता हूँ मैं

    प्रचंड विद्रोह चला जाता है मेरे साथ

    एक चुंबन की तरह—

    मलाया

    और वियतनाम का विद्रोह—

    भारत का विद्रोह

    और अफ़्रीका का—

    संरक्षक की तरह।

    मेरी सरपरस्त बन गई है

    आज़ादी की लड़ाई—

    और ग़ुलाम

    बनाने वालों से मुक्ति के लिए

    नृत्य करती हुई पूरी दुनिया की तरह

    मेरी प्रियतमा का सौंदर्य दमकता है उसकी हँसती हुई आँखों में।

    स्रोत :
    • पुस्तक : विश्व की श्रेष्ठ कविताएँ (पृष्ठ 88)
    • रचनाकार : मार्टिन कार्टर
    • प्रकाशन : इंडिया टेलिंग
    • संस्करण : 2020

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY