मछली की मृत्यु

machhli ki mrityu

पल्लवी विनोद

पल्लवी विनोद

मछली की मृत्यु

पल्लवी विनोद

और अधिकपल्लवी विनोद

    मछली की मृत्यु हुई

    कारण संदेहास्पद थे

    किसी ने कारण पानी में डूबना बताया

    तो किसी ने किनारे जाना बताया

    मछली जल की रानी है

    उसका पानी से बाहर आना चर्चा का विषय था

    चर्चा तो इस बात की भी चली

    मछली पानी में डूब कैसे सकती है?

    कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

    पिछले कुछ समय से मछली को

    पानी के किनारे देखा जा रहा था।

    उसे पानी के बाहर की दुनिया अच्छी लग रही थी

    लेकिन पानी से बाहर वो जी नहीं सकती थी

    क्या था जो उसे पानी से बाहर ला रहा था।

    घुटन…

    स्वतंत्र होने की चाह…

    या कुछ और

    कुछ दिन बाद सब शाँत हो गए

    किसे फ़र्क़ पड़ता है मछलियों के मर जाने से!

    पानी को भी पता है मछलियाँ उसके बिना नहीं जी पाएँगी

    नहीं करता वो कोई उपक्रम कि मछलियाँ

    उसके भीतर भी ख़ुश रह पाएँ

    एक बड़े और बहुत सुंदर मछली घर

    में तैरती छोटी मछलियाँ बड़ी होने पर उसकी सतह पर

    बार-बार सिर टकराती हैं

    मछलियाँ पानी नहीं

    क्या वो भी आत्महत्या के तरीक़े खोज़ रही हैं?

    स्रोत :
    • रचनाकार : पल्लवी विनोद
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए