Font by Mehr Nastaliq Web

वाइल्ड थिंग

vailD thing

सैफ़ायर

सैफ़ायर

वाइल्ड थिंग

सैफ़ायर

और अधिकसैफ़ायर

    और मैं भाग रहा हूँ
    बेकाबू होकर भाग रहा हूँ
    आज़ाद होकर भाग रहा हूँ
    जैसे समुद्र किनारे दौड़ते हैं सैनिक

    जैसे किसी ने
    अभी-अभी मुझे फेंकी हो बॉल 
    मेरी जाँघें हवा में ऐसे चलती हैं
    जैसे हाईवे पर घूमते हुए टायर
    बड़े और गोल—
    अमेरिका की ज़मीन को नापते हुए
    लेकिन मैं 
    कभी बयालीसवीं स्ट्रीट से आगे नहीं गया।

    उसके आगे की जगह वैसी ही अंजान है
    जैसे मेरे पिता का चेहरा
    उतनी ही पराई 
    जैसी गोरी लड़कियों की योनि-गंध
    बस में गोरी लड़कियाँ
    टीवी पर गोरी लड़कियाँ
    मेरी पूरी दुनिया काली और भूरी और बंद है
    जब तक मैं इसे पत्थर से खोल नहीं देता
    ख़ून से इसका नामकरण नहीं करता।

    बॉप-बॉप...
    संगीत मुझमें ऐसे गूँजता है
    जैसे बिजली के झटके
    मेरा पसीना 
    एक नदी की तरह बहता है
    मेरे जिगर से होकर
    नफ़रत से हरी-भरी
    मेरी नसें उभर आती हैं
    जैसे आने वाला कल।

    मेरा लिंग
    एंपायर स्टेट बिल्डिंग जैसा है
    मैं तुम्हारे डर को खा जाता हूँ
    जैसे कोई चिंपैंजी
    ओह! ओह!
    ओह! व्ही
    ओह!
    मेरे स्नीकर्स 
    सीमेंट पर ऐसे फिसलते हैं
    जैसे सफ़ेद सपने
    दुनिया को देखते हुए
    गोभी के पिंजरे
    और मेरी माँ के मोटे शरीर के बीच से
    जो चिल्लाती रहती है—
    यह मत करो और वह मत करो।

    मैं उस रोक-टोक के ख़िलाफ़ चीख़ता हूँ
    जब उसका भारी-भरकम शरीर मेरे चेहरे पर बैठता है
    और मेरे सपनों को एकरसता में डुबो देता है
    मुझे जाने से डर लगता है
    और रुकने में तकलीफ़ होती है
    वह टीवी के सामने
    पालथी मारकर बैठती है
    मुझे मना करती है
    मुझे खाना खिलाती है
    मुझे कपड़े पहनाती है
    अपनी बदसूरती में मुझे नहलाती है
    आसमान में बहुत ऊँचाई पर
    प्रोजेक्ट्स की अट्ठारहवीं मंज़िल पर।

    उसके वेलफ़ेयर चेक से मेरे लिए $85 के स्नीकर्स आते हैं
    लेकिन उससे पिता नहीं मिल सकते
    वह जिफ़ी बॉक्स मिक्स से कॉर्नब्रेड बनाती है
    मेरे लिए कोट ख़रीदती है—
    $400 का, चमड़े का, जैसा बाक़ी सबके पास होता है।

    मैं सबसे बढ़िया चीज़ें पहनता हूँ यार!
    चौदह कैरेट सोने की चेन
    जिसे मैं बेकाबू होने से पहले उतार देता हूँ
    भाड़ में जाओ निगर!
    मेरे सोने को कोई हाथ नहीं लगा सकता! 
    मेरा नाम लेरॉय है :
    L-E-R-O-Y

    बोल्ड-गोल्ड
    मेरे पास वो चीज़ें हैं
    जो जवान और बूढ़ी
    औरतों को पसंद आती हैं
    मेरे दिल पर अपना नाम लिख दो
    मैं चाहता हूँ कि तुम मेरी बेबी बनो
    रैपर D
    रैपर G
    रैपर I
    मेरा नाम लाइटनिंग है
    आसमान में चमकने वाली बिजली
    तो क्या हुआ अगर मैं पढ़ नहीं सकता
    तुम्हें मुझे सिखाना है
    तुम टीचर हो
    मैं एक बंदर हूँ, काला बंदर—
    सफ़ेद स्नीकर्स पहने हुए

    हा-हा
    मैं रेप करता हूँ
    रेप
    रेप
    मैं वाइल्ड चीज़ें करता हूँ
    मैं वाइल्ड चीज़ें करता हूँ
    मेरी टीचर मुझसे पूछती है
    कि मैं क्या करूँगा
    अगर मेरे पास जीने के लिए
    सिर्फ़ छः महीने हों।

    मैं उससे कहता हूँ कि मैं उसके साथ सेक्स करूँगा
    ड्रग्स बेचूँगा और वाइल्ड चीज़ें करूँगा
    मेरी जाँघें लोकोमोटिव जैसी हैं
    जो मुझे सेंट्रल पार्क की
    झाड़ियों और जंगल के बीच से
    तेज़ी से आगे ले जाती हैं।

    बड़े होकर मैं या तो पुलिसवाला बनना चाहता हूँ
    या हार्लेम का सबसे बड़ा ड्रग डीलर
    मुझे अच्छा लगता है
    यह मर्दों की दुनिया है
    मेरी आवाज़ ही राजा है
    मैं काले आदमी की आवाज़ हूँ।

    मेरे मुँह से हट रोने वाली चुड़ैल!
    नहीं, मैं आज स्कूल नहीं गया
    और कल भी नहीं जाऊँगा
    मुझे अच्छा लगता है कि आसमान कैसा दिखता है
    जब मैं दौड़ता हूँ
    मेरे कपड़े नए और चमकदार हैं
    मेरा दाँत सोने की तरह चमकता है
    मैं भेड़िये की तरह तेज़ हूँ
    मुझे एक ख़रगोश चाहिए,
    आसमान गिर रहा है
    मेरा नाम पुकार रहा है
    लेरॉय... लेरॉय...

    मैं ऊपर देखता हूँ
    ख़ून का फ़व्वारा छूटता है मेरे गले से
    ये मेरे दोस्त हैं
    एल.डी, सी.के और बीनबट
    अरे यार! क्या हाल है?
    मेरे गले में चाँद है
    मुझे याद है 
    जब क्राइस्ट ने पल्पिट के पीछे
    मेरा लिंग चूसा था
    मैं छ: साल का था
    उन्होंने मुझसे वादा करवाया था
    कि मैं किसी को नहीं बताऊँगा।

    मैं कॉर्नब्रेड और
    कोलार्ड ग्रींस खाता हूँ
    मैं सिर्फ़ एडिडास पहनता हूँ
    मैं अपनी मर्ज़ी का मालिक हूँ
    वे चाहें तो न्यू बैलेंस या नाइकी पहन सकते हैं—
    अगर वे चाहें,
    मैं एडिडास पहनता हूँ।

    मैं एल.डी हूँ
    प्रेमी
    मूवर
    पैसे वाला आदमी
    सारी लड़कियाँ मुझे जानती हैं
    मुझे हल्का, मंदबुद्धि मानते हैं सब 
    पर मैं ऐसा नहीं हूँ
    कम से कम मुझे तो नहीं लगता
    कि मैं हूँ।

    स्पेशल एजुकेशन की क्लासें
    मेरे दिमाग़ को खा जाती हैं
    जैसे पिछले हफ़्ते की सब्ज़ियाँ
    प्लास्टिक के डिब्बों में सड़ रही हों।
    मेरी माँ कभी, कुछ भी नहीं फेंकती
    मैं उसे मार सकता हूँ
    मैं उसे मार सकता हूँ
    कई साल
    कई साल
    मैं बैठा रहा
    मैं क्लास में बैठा रहा
    उन बच्चों के साथ जो मंदबुद्धि थे
    ताकि उसे वो एक्स्ट्रा पैसे मिल सकें
    जो वेलफ़ेयर देता है मंदबुद्धि बच्चों के लिए।

    ताकि उसे मिल सकें
    कुछ पैसे
    कुछ कमीने पैसे
    वो चुड़ैल
    वो चुड़ैल
    मैं उसे मार सकता हूँ
    कई साल
    मैं उन बच्चों के बग़ल में बैठा रहा
    जो ख़ुद पर ही पॉटी कर देते थे
    और उन बेजान आँखों वाले कमरों में
    सपने देखता रहा
    कि एक दिन मेरी कविताएँ
    आसमान को चीर देंगी
    और मेरा नाम अपोलो के बोर्ड पर
    सुनहरे बड़े अक्षरों में लिखा होगा
    मुझसे भी बड़ा 
    ‘Run DMC’ से भी बड़ा
    रैपर जी 
    रैपर ओ
    रैपर मी
    “चलो!” मैं चिल्लाता हूँ।

    मेरा लिंग एक इंजन की तरह है
    मेरी बहन पच्चास सेंट वाले हॉट-डॉग की तरह खाती है।
    मैं चीख़ता हूँ, “मैंने कहा चलो!”
    हम चालीस लोग हैं
    गुनाह की एक काली दीवार
    हमारे पुरखों का भगवान नीचे आता है
    और हमें आशीर्वाद देता है
    मैं कहता हूँ धन्यवाद जीसस।

    अब चलो करते हैं
    वो जंगली काम
    मैं सीमेंट से ऐसे उछलता हूँ
    जैसे टोस्टर से टोस्ट निकलता है
    गर्म, सख़्त और बिखरता हुआ
    भागता हुआ
    भागता हुआ
    पार्क हरा-भरा है
    कॉम्बैट ऑपरेशन
    भटकी हुई रूह
    लेफ़्टिनेंट कैली को ढूँढ़ रही है
    जिम जोन्स को
    किसी ऐसे को जो रास्ता दिखा सके
    वीर्य की इस फुहार को
    जो आसमान की ओर उठ रही है।

    सैनिक
    रिदम के बीच से
    उड़ते हुए
    “अरे यार!”
    निगर प्लीज़
    निगर
    निगर
    निगर।

    मुझे पता है
    मैं कौन हूँ?
    मेरी रूह घुटनों के बल बैठ जाती है 
    और पूरे चाँद की रोशनी में चिल्लाती है
    “चलो किसी महिला जॉगर को पकड़ते हैं!” 
    मैं शाम के धुँधलके में चिल्लाता हूँ
    उन मिडिल-क्लास औरतों की जाँघों को देखते हुए
    जो मेरे पास से गुज़र रही हैं
    ऐसी औरतें जो मरने के लायक हैं
    क्योंकि उन्हें लगता है कि वे मुझसे बेहतर हैं
    तू किसी से भी बेहतर नहीं है चुड़ैल।

    पत्थर मेरे हाथ से पकड़े जाने की
    भीख माँगता है।
    वह कहता है “आ भी जा यार”
    टी.वी., पिट बुल, जे.डी. और मैं
    उस औरत को पकड़ते हैं
    बड़ी और भद्दी नाक वाली गोरी औरत
    लेकिन वह ख़ूबसूरत है क्योंकि वह गोरी है
    वह ख़ूबसूरत है क्योंकि वह पतली है
    वह ख़ूबसूरत है क्योंकि वह मरने वाली है
    क्योंकि उसके पापा रोने वाले हैं
    चुड़ैल!
    मैं पत्थर उसके सिर पर
    दे मारता हूँ
    आवाज़ धीमी और भारी होती है
    जैसे तब हुई थी 
    जब मैंने उस बिल्ली के बच्चे का सिर फोड़ा था।
    ख़ून असली और लाल है
    मेरा लिंग खड़ा हो जाता है
    मैं उसकी ब्रा फाड़ देता हूँ
    उसके सुडौल गुलाबी स्तनों को महसूस करता हूँ
    ब्रुक शील्ड्स जैसे
    प्लेबॉय की औरतों जैसे
    शिट! मेरा वीर्य निकल जाता है
    सब कुछ मुझ पर!

    मैं पत्थर नीचे पटकता हूँ
    आवाज़ में रिदम है
    हिप-हॉप नहीं रुकेगा
    जब तक तुम भी वो न देख लो
    जो मैं रोज़ देखता हूँ
    ख़ून की दीवारें
    ख़ून की दीवारें
    वह ऐसे तड़प रही है 
    जैसे कीचड़ में कोई सुअर।

    मैंने कभी सुअर नहीं देखा या गाय
    सिवाय टीवी के।
    उसके कुचाग्र ऐसे हैं 
    जैसे सख़्त स्ट्रॉबेरी
    मेरे मुँह का स्वाद
    कीटनाशक जैसा है
    मैं पादता हूँ
    योसेफ़ उसके चेहरे पर
    पाइप से ज़ोरदार वार करता है।

    मेरा लिंग अब
    और खड़ा नहीं होगा
    मैं पत्थर नीचे पटकता हूँ
    हमेशा के लिए उसका चेहरा मिटाते हुए
    बदसूरत चुड़ैल
    बदसूरत चुड़ैल
    मैं उठता हूँ
    हाथों पर ख़ून है
    जींस में वीर्य है
    आसमान काला है
    पेड़ हरे हैं
    मुझे अच्छा लग रहा है बेबी
    मैंने अभी-अभी
    वो जंगली काम किया है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सैफ़ायर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए अनुवादक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY