Font by Mehr Nastaliq Web

कविगण

kavigan

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

व्लादीमीर पोपोविच

और अधिकव्लादीमीर पोपोविच

    भाग्यशाली हैं वे जो नहीं बनते!

    जब लगता है कि जीवन से अधिकतम दूर हैं,

    कोई नहीं होता इतना जीवन के पास, ही अच्छा

    उतना बदलते जो जीवन सुंदरता में।

    कभी-कभी तूफ़ान के कभी नीरवता के साथ,

    पर सदा ही सर्वत्र ये राजगीर अनूठे

    मँडराते हैं, मँडराते, सदियों से मँडरा रहे हैं

    लोगों के भीतर, भीतर वस्तुओं के।

    कहाँ से स्रोत, बल इस शक्ति का

    कि जिसके हाथ में हर वस्तु दमकती है,

    किसके हाथ में जो विश्व पर शासन करता

    कि जो मृत है सदियों से जीवित रहता?

    स्रोत :
    • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 92)
    • संपादक : श्यौराजसिंह जैन
    • रचनाकार : व्लादीमीर पोपोविच
    • प्रकाशन : बाहरी पब्लिकेशंस, नई दिल्ली
    • संस्करण : 1978

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY