और ईश्वर ने कहा मुझसे, लिखो :
aur iishvar ne kaha mujhse, likho ha
रेनर मरिया रिल्के
Ranier Maria Rilke
और ईश्वर ने कहा मुझसे, लिखो :
aur iishvar ne kaha mujhse, likho ha
Ranier Maria Rilke
रेनर मरिया रिल्के
और अधिकरेनर मरिया रिल्के
और ईश्वर ने कहा मुझसे, लिखो :
निष्ठुरता सम्राटों के लिए छोड़ दो।
वह देवदूत यदि प्रेम की राह
न रोके
तो कोई सेतु नहीं बन सकता
मेरे और समय के बीच।
और ईश्वर ने कहा मुझसे, रँग दो :
दु:ख से तने हुए कैनवास पर समय :
सचेत स्त्रियाँ,
यीशु के घाव,
शहर के उदास शराबी
सम्राटों का उन्माद।
और ईश्वर ने कहा मुझसे, आगे बढ़ो :
कि मैं ही हूँ समय का सम्राट
किंतु तुम्हारे लिए
मैं केवल वह परछाया हूँ
जो जानती है तुम्हें तुम्हारे अकेलेपन से
और देखती है तुम्हारी ही आँखों से।
वह देखता है मेरी आँखों से, हर युग में।
- पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
- संपादक : अविनाश मिश्र
- रचनाकार : रेनर मरिया रिल्के
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.