Font by Mehr Nastaliq Web

एक बूढ़ी ग़रीब औरत

ek buDhi gharib aurat

अनुवाद : सुरेश सलिल

विलियम कार्लोस विलियम्स

विलियम कार्लोस विलियम्स

एक बूढ़ी ग़रीब औरत

विलियम कार्लोस विलियम्स

और अधिकविलियम कार्लोस विलियम्स

    गली में एक आलूचा चुभलाते हुए।

    आलूचों का एक लिफ़ाफ़ा उसके हाथ में।

    अह, कितने मीठे!

    अह, कितने रसीले!

    अह, कितने मीठे!

    अपने अधखाए आलूचे को

    जिस तरह हाथ में थामे

    वह निहार रही है

    आप उसके चेहरे पर

    तृप्ति का यह भाव पढ़ सकते हैं

    पके आलूचों का रस

    और मिठास

    आसपास तैरती हुई-सी—

    अह, कितने रसीले!

    अह, कितने मीठे!

    स्रोत :
    • पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 75)
    • रचनाकार : विलियम कार्लोस विलियम्स
    • प्रकाशन : मेधा बुक्स
    • संस्करण : 2003

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY