Font by Mehr Nastaliq Web

एक-दूसरे को देखते हुए

ek dusre ko dekhte hue

अनुवाद : शायक आलोक

म्यूरियल रुकेज़र

म्यूरियल रुकेज़र

एक-दूसरे को देखते हुए

म्यूरियल रुकेज़र

और अधिकम्यूरियल रुकेज़र

    हाँ, हम एक-दूसरे को देख रहे थे

    हाँ, हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते थे

    हाँ, हमने कई बार एक-दूसरे के साथ सहवास किया था

    हाँ, हमने साथ-साथ संगीत सुना था

    हाँ, हम साथ समुंदर गए थे

    हाँ, हमने साथ खाना पकाया था और साथ खाया था

    हाँ, हम दिन-रात न जाने कितनी बार साथ हँसे थे

    हाँ, हमने हिंसा का सामना किया था और हिंसा को जाना भी था

    हाँ, हमें भीतरी और बाहरी हर तरह के दमन से नफ़रत थी

    हाँ, उस रोज़ हम एक-दूसरे को देख रहे थे

    हाँ, हमने धूप को उतरते हुए देखा था

    हाँ, मेज़ का एक कोना हमारे दरमियान था

    हाँ, हमारी आँखों ने एक-दूसरे की आँखों को देखा था

    हाँ, हमारे होठों ने एक-दूसरे के होंठों को देखा था

    हाँ, हमारे उरोजों ने एक-दूसरे के उरोजों को देखा था

    हाँ, हमारे जिस्मों ने एक-दूसरे को जिस्मों को पूरा देखा था

    हाँ, यह हम दोनों के भीतर शुरू हो रहा था

    हाँ, इसने हमारी ज़िंदगियों पर असर डाला था

    हाँ, नब्ज़ों की रफ़्तार बहुत तेज़ होती जा रही थी

    हाँ, धड़कन बहुत नर्म और नाज़ुक हो गई थी

    हाँ, वहाँ पुकार थी, उत्तेजना थी

    हाँ, वहाँ चरम सुख तक पहुँचना था, तृप्त होना था

    हाँ, वह हम दोनों के लिए पूर्णतः उपस्थित था

    हाँ, हम एक-दूसरे को देख रहे थे।

    ***

    स्रोत :
    • रचनाकार : म्यूरियल रुकेज़र
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए अनुवादक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY