एक बूढ़ी ग़रीब औरत
ek buDhi gharib aurat
गली में एक आलूचा चुभलाते हुए।
आलूचों का एक लिफ़ाफ़ा उसके हाथ में।
अह, कितने मीठे!
अह, कितने रसीले!
अह, कितने मीठे!
अपने अधखाए आलूचे को
जिस तरह हाथ में थामे
वह निहार रही है
आप उसके चेहरे पर
तृप्ति का यह भाव पढ़ सकते हैं
पके आलूचों का रस
और मिठास
आसपास तैरती हुई-सी—
अह, कितने रसीले!
अह, कितने मीठे!
- पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 75)
- रचनाकार : विलियम कार्लोस विलियम्स
- प्रकाशन : मेधा बुक्स
- संस्करण : 2003
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.