'दि मोनोग्राम' काव्य-शृंखला का सातवाँ खंड
di monogram kavyashrrinkhla ka satvan khanD
ओदीसियस एलाइतिस
Odysseus Elytis
'दि मोनोग्राम' काव्य-शृंखला का सातवाँ खंड
di monogram kavyashrrinkhla ka satvan khanD
Odysseus Elytis
ओदीसियस एलाइतिस
और अधिकओदीसियस एलाइतिस
स्वर्ग में मैंने एक द्वीप चिह्नित किया है
तुम सब कहीं— और सागर पर एक घर
बहुत बड़ा बिस्तर और दरवाज़ा छोटा,
और अगाध गहराई में प्रक्षेपित कर दी है एक छाया
ताकि हर सुबह जागने पर मैं स्वयं को आइने में निहार सकूँ
तुम्हारे आधे हिस्से को जल में तल्लीनतापूर्वक किलोलें करते
देखने के लिए
और स्वर्ग में विचरते तुम्हारे आधे हिस्से के प्रति
शोकाभिभूत होने के लिए।
- पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 256)
- रचनाकार : ओदीसियस एलाइतिस
- प्रकाशन : मेधा बुक्स
- संस्करण : 2003
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.