Font by Mehr Nastaliq Web

चुनावी साल

chunavi saal

मोहनलाल यादव

मोहनलाल यादव

चुनावी साल

मोहनलाल यादव

और अधिकमोहनलाल यादव

    अउर बतावा हाल फलाने

    आइ चुनावी साल फलाने

    उँटवा कउने करवट बइठी

    होई कवन कमाल फलाने

    गावइ लगे राग दरबारी

    स्वारथ के सुर ताल फलाने

    हिटलरसाही चली देस मे

    लोकतंत्र बदहाल फलाने

    उल्लू पाँव जमावइ लागे

    सहमी सहमी डाल फलाने

    गंगा, गाय, मुसलमां, हिन्दू

    इहै चुनावी जाल फलाने

    तोहके फिकिर राम मन्दिर के

    हमके रोटी दाल फलाने

    फूकौ राष्ट्रवाद के गाँजा

    खूब बजावो गाल फलाने

    सदाचार के देस निकाला

    भ्रष्टाचार बहाल फलाने

    दुम दोलन की करौ साधना

    होइ जा मालामाल फलाने

    स्रोत :
    • पुस्तक : अलगौझी (पृष्ठ 83)
    • रचनाकार : मोहनलाल यादव
    • प्रकाशन : हंस प्रकाशन, नई दिल्ली
    • संस्करण : 2023

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY