Font by Mehr Nastaliq Web

चीज़ों को साबुत रखना

chizon ko sabut rakhna

अनुवाद : सरिता शर्मा

मार्क स्ट्रैंड

मार्क स्ट्रैंड

चीज़ों को साबुत रखना

मार्क स्ट्रैंड

और अधिकमार्क स्ट्रैंड

    खेत में

    मैं अनुपस्थिति हूँ

    खेत की।

    हमेशा ऐसा होता है।

    मैं जहाँ भी होता हूँ

    मैं वह हूँ जो नहीं है।

    जब मैं चलता

    चलता हूँ

    मैं हवा को अलग करता हूँ

    और हमेशा

    हवा हट जाती है

    उस ख़ाली जगह को भरने के लिए

    जहाँ मेरा शरीर था।

    हम सबके पास कारण हैं

    चलने के।

    मैं चलता हूँ।

    चीज़ों को साबुत बनाए रखने के लिए।

    स्रोत :
    • पुस्तक : विश्व की श्रेष्ठ कविताएँ (पृष्ठ 115)
    • रचनाकार : मार्क स्ट्रैंड
    • प्रकाशन : इंडिया टेलिंग
    • संस्करण : 2020

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY