कानपुर की एक मेहतर बस्ती में रहने के दिन याद करते हुए

kanpur ki ek mehtar basti mein rahne ke din yaad karte hue

दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाह

कानपुर की एक मेहतर बस्ती में रहने के दिन याद करते हुए

दिनेश कुशवाह

और अधिकदिनेश कुशवाह

     

    गोपाल प्रधान के लिए

    रखा गया इन्हें कुछ ऐसे 
    कि उन्हें पता ही न चले 
    कि वे किस नरक में रह रहे हैं।

    कुंभीपाक का रौरव कुछ भी 
    नहीं होगा इतना भयानक 
    जिस नरक से यहाँ जूझते हैं लोग 
    माँ-बहन-बेटी-बीवी के साथ।

    सिर्फ़ इन्होंने देखा है 
    कैसी होती है पीब-ख़ून-पेशाब और मैले की नदी।

    यहाँ लोग बोतल से करते हैं 
    वैतरणी पार, वाराह की पीठ पर हाथ रख 
    सुस्ताते हैं दो घड़ी।

    एक अंधे कुएँ में पड़े हैं ये लोग 
    प्राणलेवा छटपटाहटों के साथ 
    सोए बिना रात-दिन।

    यहाँ विष्णु का पीतांबर और
    ब्रह्मा का अंगवस्त्रम् धोता है जो 
    वह भी है नरक का प्राणी
    तांत्रिक अभिचारियों की गाली सुनता हुआ 
    इस नरक में भी अप्सराएँ तलाशते हैं कुलीन 
    अपनी शव-साधना के लिए।

    यहाँ आरे से चीरे जाते हैं लोग 
    पेरे जाते हैं कोल्हू में 
    यहाँ जीते हैं लोग 
    अपने पेट में पचाते हुए 
    धरती का हैज़ा।

    स्रोत :
    • पुस्तक : इसी काया में मोक्ष (पृष्ठ 36)
    • रचनाकार : दिनेश कुशवाह
    • प्रकाशन : राजकमल प्रकाशन
    • संस्करण : 2013

    संबंधित विषय

    यह पाठ नीचे दिए गये संग्रह में भी शामिल है

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए