भाषा का भरोसा

bhasha ka bharosa

चंद्र प्रकाश देवल

चंद्र प्रकाश देवल

भाषा का भरोसा

चंद्र प्रकाश देवल

और अधिकचंद्र प्रकाश देवल

    चिड़िया आई

    और आँगन की धूप में सुखाई हुई

    दाल की बाईं ओर

    और धान की दाईं तरफ़

    फैलाई हुई थी भाषा की वर्णमाला

    दाल चुगकर पँहुची चिड़ियाँ बाएँ

    उसने टप-टप दो बार / अपनी चोंच चलाई

    अब तक उसकी चोंच में

    दाल के दानों के साथ

    स्वरोंवाली ‘ई’

    और व्यंजनों में से ‘च’ ही पँहुचे थे

    कि घर की मालकिन गई

    वह फुर्र से उड़ी

    और सघन पेड़ों में अदृश्य हो गई

    उस दिन से आज तक

    उसकी भाषा की वर्णमाला में

    दो वर्ण हैं—‘च’ और ‘ई’

    एक व्यंजन एक स्वर / और वह इनके सहारे

    आज तक बोल रही है अपनी भाषा में

    पृथ्वी के गोले को अनुस्वार की तरह बरतती 'चीं-चीं'

    कदाचित उसका शब्दकोष बड़ा हो

    पर बहुत छोटा भी नहीं है

    वह तमाम उम्र अपनी बातचीत

    अपनी भाषा में करती है

    जिसे सुनते ही उसका पूरा कुनबा समझ जाता है

    लिपि नहीं तो सही

    उसकी भाषा मर नहीं सकती / वह आश्वस्त है

    वह पोथियाँ लिखती है, पढ़ती है

    भाषा की चिंता करती है

    बस उसे यह संतुष्टि / कि चिड़िया की बोली

    चिड़िया ही बोल सकती है / अर्थों से भरी-पूरी

    उसकी भाषा में दाने के कई पर्याय हैं।

    और पानी के भी

    घोंसले के विलोम भी और नीड़ के 'स्लैंग' भी

    वह अपनी भाषा में / समाई है

    और उसमें सिमटी है उसकी भाषा

    वह तो यह भी नहीं जानती / कि उसकी भाषा

    किसी संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं।

    स्रोत :
    • पुस्तक : आधुनिक भारतीय कविता संचयन राजस्थानी (1950-2010) (पृष्ठ 93)
    • रचनाकार : चंद्र प्रकाश देवल
    • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी
    • संस्करण : 2012

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए