बदल रही है नदी

badal rahi hai nadi

अमेय कांत

अमेय कांत

बदल रही है नदी

अमेय कांत

और अधिकअमेय कांत

    नदी बह रही है

    बहती हुई नदी

    बदल रही है हर क्षण

    लेकिन बदल तो दरअसल पानी रहा है

    तो क्या नदी का बदलना

    असल में पानी का बदलना है

    या फिर लगातार बदलते रहने की प्रक्रिया में

    यह नदी का हर बार पानी होते जाना है

    शायद पानी

    नदी में बदल रहा है

    स्रोत :
    • पुस्तक : समुद्र से लौटेंगे रेत के घर (पृष्ठ 73)
    • रचनाकार : अमेय कांत
    • प्रकाशन : अंतिका प्रकाशन
    • संस्करण : 2016

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए