Font by Mehr Nastaliq Web

आँगन में बरसात

angan mein barsat

मिथिलेश श्रीवास्तव

मिथिलेश श्रीवास्तव

आँगन में बरसात

मिथिलेश श्रीवास्तव

और अधिकमिथिलेश श्रीवास्तव

    आँगन में हाथ से निर्मित मिट्टी के

    चूल्हों की मिट्टी बारिश गला देती

    सूखी हुई लकड़ियों को इतना भिगो देती बारिश

    कि कई दिनों तक चूल्हे नहीं जलते

    अदहन नहीं डभकता

    उस बारिश में हम नहा लेते

    लेकिन कई दफ़े भूखे रह जाते।

    आँगन वाला घर

    मिट्टी के चूल्हे

    लकड़ियों के बंडल

    और खुला आसमान

    स्मृति के हिस्से होते चले गए

    बंद दरवाज़ों के पीछे बारिश का गिरना सुनाई नहीं देता

    गलियों में निकलने पर बरसात दिखाई देती है

    जगह-जगह जमे पानी में

    पसंद की लड़कियों के साथ

    पानी में भीगने का मज़ा

    आँगन में ही आता

    सबकी नज़रों के सामने

    आँगन में पानी बाहर निकलने का रास्ता

    ख़ुद बना लेता

    पानी से सीखा हमने रास्ता बनाने का हुनर

    गीले आँगन में फिसलने और गिरने

    का मज़ा बहुत याद आता है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मिथिलेश श्रीवास्तव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY