अगर प्रेमचंद मेरा बॉयफ़्रेंड होता
agar premchand mera bauyafrenD hota
अगर प्रेमचंद मेरा बॉयफ़्रेंड होता
मैं खेलती उसकी झबरी मूँछों से
पूस की रात जब गंगा से उठकर
खिड़की से आती बर्फ़ीली हवाएँ
मैं उसके साथ रज़ाई में जागती
जैसे शिव से कहती हैं पार्वती
मैं कहती
सुनाओ कहानी मेरे प्रेम
अगर प्रेमचंद मेरा बॉयफ़्रेंड होता
तो परवाह न करती कि उसका व्यवहार
पात्रों से कैसा है
यह देखती वह मुझे कैसे समझता है
उसे मैं करती इतना प्यार
हिरणी जैसे अपने छौने से करती है
फिर वह कैसे लिख पाता इतना कुछ !
अगर प्रेमचंद मेरा बॉयफ़्रेंड होता
उसके लिए बुन देती ऊनी मोजे
फटे जूतों से उसके पैर का अँगूठा
न निकलता बाहर
मेरे प्रेम को न लगती ठंड
- रचनाकार : ज्योति शर्मा
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.