हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
संस्कृति
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
संस्कृति का हिंदी अर्थ
- संस्कार करने अर्थात किसी वस्तु को संस्कृत रूप देने की क्रिया या भाव, परिमार्जित, शुद्ध या साफ़ करना, शुद्धि, सफ़ाई
- परंपरा से चली आ रही आचार-विचार, रहन-सहन एवं जीवन पद्धति, रहन-सहन आदि की रूढ़ि, भीतर-बाहर से संस्कार की गई सभ्यता या शाइस्तगी, एक विशेष समय और स्थान पर एक विशेष समाज
- किसी व्यक्ति, जाति, राष्ट्र आदि की वे सब बातें जो उसके मन, रुचि,आचार-विचार, कला-कौशल और सभ्यता के क्षेत्र में बौद्धिक विकास की सूचक होती हैं