हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
रोजागार
- शब्दभेद : संज्ञा
रोजागार का हिंदी अर्थ
- १. जीविका या धनसंचय करने के लिये हाथ में लिया हुआ काम जिसमें कोई बराबर लगा रहे । व्यवसाय । धंधा । उद्योग । पेशा । कारबार ।मुहा—रोजगार चमकना =व्यवसाय में खुब लाभ होना । रोज- गार छुटना =जिविका न रहना । रोजगार चलना =कारबार में लाभ होना । व्यवसाय जारी रहना । रोजगार लगना = जीविका का प्रबंध होना । गुजर के लिये काम मिलना । रोजगार लगना =जिविका का प्रबंध करना । कोई काम देना । निर्वाह के लिये कोई मार्ग बताना । रोजगार से होना =निर्वाह ��े लिये किसी काम में लगना ।२. क्रय विक्रय आदि का आयोजन । व्यापार । तिजारत । जैसे,— वहाँ गल्ले का रोजगार खुब है ।