हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
मंडल
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
मंडल का हिंदी अर्थ
- किसी एक बिंदु से समान अंतर पर चारों ओर घूमी हुई परिधि, चक्र के आकार का घेरा, चक्कर, परिधि, गोलाई, वृत्त
- वृताकार या अंडाकार विस्तार, गोल फैलाव, गोला, जैसे— भूमंडल
- चंद्रमा वा सूर्य के चारों ओर पड़नेवाला घेरा जो कभी कभी आकाश में बादलों की बहुत हलकी तह या कुहरा रहने पर दिखाई पड़ता है, परिवेश