हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
लोटना
लोटना का हिंदी अर्थ
- थकावट आदि मिटाने के उद्देश्य से लेटे लेटे पेट और पीठ के बल लुढ़कना या उलटे-पुलटे होते रहना।
- क्रोध, जिद, दुःख, शोक आदि के कारण उक्त प्रकार से पड़कर इधर-उधर होना। मुहा०-लोट जाना = (क) मर जाना या मृतप्राय हो जाना। (ख) दिवालिया हो जाना। (किसी बात) पर लोटना = जिद करना। हठ करना।