हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
लगाना
लगाना का हिंदी अर्थ
- एक पदार्थ के तल या पार्श्व को दूसरे पदार्थ के तल या पार्श्व के पास इस प्रकार पहुंचाना कि वह आंशिक या पूर्ण रूप से उसके साथ मिल या सट जाय। संलग्न करना। सटाना। जैसे-पुस्तक पर जिल्द या दीवार पर कागज लगाना।
- एक चीज को दूसरी चीज पर जोड़ना, टाँकना, बैठाना या रखना। जैसे-(क) तसबीर पर या दरवाजे में शीशा लगाना। (ख) टोपी या पगड़ी पर कलगी लगाना। (ग) घड़ी में नया पुरजा या नई सूई लगाना।