हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
हुंडी
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
हुंडी का हिंदी अर्थ
- वह पत्र या काग़ज़ जिसके आधार पर एक महाजन लेन-देन का व्यवहार करने वाले दूसरे महाजन को कुछ रुपए ब्याज पर देता है, महाजन से कर्ज़ लेने पर उसके द्वारा दिया हुआ वह दस्तावेज़ जिस पर यह लिखा होता है कि अमुक समय के अंदर ब्याज के साथ इस कर्ज़ को चुकाना आदि आवश्यक है, महाजनी चेक, निधिपत्र, चेक
- उधार रुपया देने की एक रीति जिसके अनुसार लेने वाले को साल भर में 20 का 25 या 15 का 20 देना पड़ता है
- बैंक आदि के द्वारा बना हुआ वह दस्तावेज़ जिस पर रुपए की एक राशि और इस रुपए को पाने वाले व्यक्ति, बैंक आदि का नाम अंकित होता है