Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

होना

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : अकर्मक क्रिया

होना का हिंदी अर्थ

  • प्रधान सत्तार्थक क्रिया , आस्तित्व रखना , कहीं विद्यमान रहना , 'उपस्थित या मौजूद रहना , जैसे,—उसका होना न होना बराबर है , (ख) संसार में ऐसा कोई नहीं है
  • विकारसूचक क्रिया , एक रूप से दूसरे रूप में आना , अन्य दशा, स्वरूप या गुण प्राप्त करना , सूरत या हालत बदलना , जैसे,—(क) तुम क्या से क्या हो गए ? (ख) कुसंग में पड़कर यह लड़का खराब हो गया , (ग) तुम्हारे कहने से पीतल सोना हो जायगा , संयो॰ क्रि॰—जाना
  • न रह जाना , लुप्त होना , जैसे,—यदि ऐसे ही उपदेशक हैं तो हिंदू धर्म हो चुका , बस हो चुका = कुछ न होगा , कुछ भी काम न बनेगा , काम न पूरा होगा , (नैराश्य- सूचक) , तो फिर क्या है ? = फिर तो कुछ करने को रह ही न जायगा , तब तो सब काम सिद्ध समझो

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'होना' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।