हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
घान
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
घान का हिंदी अर्थ
- किसी वस्तु की उतनी मात्रा जितनी एक बार में कड़ाही, कोल्हू, चक्की आदि में तलने, पेरने, पीसने आदि के लिए डाली जाय , जैसे,—पहले घान का तेल अच्छा नहीं होता
- उतनी वस्तु जितनी एक बार चक्की में डालकर पीसी जाय
- उतनी वस्तु जितनी एक बार में पकाई या भूनी जाय , जैसे,—दो घान पूरियाँ निकालकर अलग रख दो