हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
ए
- शब्दभेद : संज्ञा
ए का हिंदी अर्थ
- संस्कृत वर्णमाला का ग्यारहवाँ और देवनागरी वर्ममाला का आठवाँ स्वर वर्ण, शिक्षा में यह संध्यक्षर माना गया है और इसका उच्चारण कंठ और तालु से होता है, यह अ और इ के योग से बना है, इसीलिये यह कंठतालव्य है, संस्कृत में मात्रानुसार इसके केवल दीर्घ और प्लुत दो ही भेद होते है; पर हींदी में इसका ह्यस्व या एकमात्रिक उच्चारण भी सुना जाता है, जैसे,—एहि विधि राम सबहिं समुझावा, —तुलसी, भाषा वैज्ञानिक इसे स्पष्ट करने के लिये इनके ऊपर एक टेढ़ी 'ए' की मात्रा 'लगाते हैं, पर इसके लिये कोई और संकेत नहीं माना गया है, मौके के अनुसार ह्यस्व पढ़ा जाता है, प्रत्येक के सानुनासिक और निरनुनासिक दो भेद होते हैं
- रोमन वर्णमाला का पहला अक्षर
- देवनागरी वर्णमाला का ग्यारहवाँ तथा नागरी या हिंदी वर्णमाला का आठवाँ स्वर अक्षर