Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

दृष्टांत

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

दृष्टांत का हिंदी अर्थ

  • अज्ञात वस्तुओं या व्यापारों आदि का धर्म आदि बतलातो हुए समझाने के लिये समान धर्मवाली किसी ऐसी वस्तु या व्यापार का कथन जो सबको विदित हो , उदाहरण , मिसाल , जैसे,—(क) बहुत से पत्ते गोल होते है, जैसे, कमल के , (ख) जब मनुष्य एक बार पतित हो जाता है तब बराबर पतित ही होता जाता है , जैसे,— पत्थर का गोला जब पहाड़ पर से लुढ़कता है तब गिरता ही जाता है
  • एक अर्थालंकार जिसमें एक ओर तो उपमेय और उसके साधारण धर्म का वर्णन और दूसरी ओर बिंब प्रतिबिंब भाव से उपमान और उसके साधारण धर्म का वर्णन होता है , जैसे,— दुसह दुराज प्रजानि को क्यों न करे अति दंद , अधिक अँधेरो जग करत मिलि माक्स रविचंद , —बिहारी , यहाँ उपमेय दुराज में अधिक द्वंद्व या अँधेरे का होना और उसी के अनुसार उपमान रविचंद मिलन में अधिक अँधेरे का होना वर्णित है , प्रतिवस्तूपमा से इस अलंकार में यह भेद है कि प्रतिवस्तूपमा में शब्दभेद से एक ही वस्तु का कथन होता है पर इसमें धर्म भिन्न भिन्न (जैसे, द्वंद्व होना और अँधेरा होना) होते हैं , पंडितराज जगन्नाथ ने इन दोनों में बहुत कम भेद माना है और कहा है कि इन्हें एक ही अलंकार के दो भेद सम- झना चाहिए
  • शास्त्र

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'दृष्टांत' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।