Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

दीपक

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

दीपक का हिंदी अर्थ

  • मिट्टी का बना हुआ लघु आकार का पात्र जिसमें बत्ती जलाते हैं, चिराग़, दीप, दीया
  • एक अर्थालंकार जिसमें प्रस्तुत (जो वर्णन का विषय हो) और अप्रस्तुत (जो वर्णन का उपस्थित विषय न हो और उपमान आदि हो) का एक ही धर्म कहा जाता है अथवा बहुत-सी क्रियाओं का एक ही कारक होता है जैसे— (क) सोहत भूपति दान सों फल फूलन आराम। इस उदाहरण में प्रस्तुत 'भूपति' और अप्रस्तुत 'आराम' दोनों का एक धर्म सोहत कहा गया है। (ख) ऋषिहिं देखि हरषै हियो राम देखि कुम्हिलाय। धनुष देखि डरपै महा चिंता चित्त डुलाय। इस उदाहरण में हरखै 'कुम्हिलाय' 'डरपै' आदि क्रियाओं का एक ही कर्ता 'हियो' कहा गया है।
  • (काव्यशास्त्र) काव्य का एक अर्थालंकार

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'दीपक' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।