हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
ढाँचा
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
ढाँचा का हिंदी अर्थ
- किसी वस्तु की रचना की प्रारंभिक अवस्था में स्थूल रूप से संयोजित अंगों की समष्टि, किसी चीज़ को बनाने के पहले परस्पर जोड़-जाड़कर बैठाए हुए उसके भिन्न-भिन्न भाग जिनसे उस वस्तु का कुछ आकार खड़ा हो जाता है, कोई चीज़ बनाने के पहले निर्मित रूपरेखा, ठाट, टट्टर
- भिन्न-भिन्न रूपों से परस्पर इस प्रकार जोड़े हुए लकड़ी आदि के बल्ले या छड़ कि उनके बीच में कोई वस्तु जमाई या जड़ी जा सके, ऐसी रचना या आकार जिसके बीच में कोई वस्तु जमाई या लगाई जा सके, जैसे—चौखटा, बिना बुनी चारपाई आदि
- शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा, अस्थि पंजर, ठठरी, कंकाल