हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
देखना
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : सकर्मक क्रिया
देखना का हिंदी अर्थ
- किसी वस्तु के अस्तित्व या उसके रूप, रंग आदि का ज्ञान नेत्रों द्वारा प्राप्त करना , अवलोकन करना , संयो॰ क्रि॰—लेना , यौ॰—देखना भालना = निरीक्षण करना , जाँच करना
- जाँच करना , दशा या स्थिति जानने के लिये निरीक्षण करना , मुआयना करना , जैसे,—कल इंस्पेक्टर साहब स्कूल देखने आवेंगे
- ढूँढ़ना , खोजना , तलाश करना , पता लगाना , जैसे,—तुम अपने संदूक में तो देखो, क्षायद उसी में हो